Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

मिठवल में शिक्षा व्यवस्था पर सख्ती औचक निरीक्षण तेज, सुधार के कड़े निर्देश - NN81



सिद्धार्थनगर : मिठवल विकास क्षेत्र में परिषदीय विद्यालयों की व्यवस्था सुधारने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार पाल ने औचक निरीक्षण अभियान तेज कर दिया है।


 लगातार हो रहे इन निरीक्षणों से शिक्षण व्यवस्था में अनुशासन और गुणवत्ता लाने की कोशिश की जा रही है।

इसी क्रम में कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय मनिकौरा नानकार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य व शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए और विद्यालय की समग्र व्यवस्था का गहन मूल्यांकन किया गया।


खंड शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया कि सभी विद्यालयों में शिक्षकों और कर्मचारियों की समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। अनुपस्थित पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। साथ ही, नए शैक्षणिक सत्र में छात्र नामांकन बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन तैयार होने की भी जांच की गई। इसके अलावा कक्षाओं में पठन-पाठन की स्थिति, अभिलेखों का रख-रखाव, विद्यालय परिसर की साफ-सफाई और शौचालयों की स्थिति का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया।

जहां-जहां कमियां पाई गईं, वहां संबंधित शिक्षकों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए हैं और 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है। लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

खंड शिक्षा अधिकारी

धर्मेंद्र पाल ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes