Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कपिलवस्तु गांव देवरा बाजार में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की 135वीं जयंती - NN81



सिद्धार्थनगर/ कपिलवस्तु भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती 18 अप्रैल 2026 को रात्रि गांव देवरा बाजार में बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। यह कार्यक्रम प्राइमरी विद्यालय निकट स्थान पर आयोजित किया गया, जहां पर जय भीम जागरण टीम व गीत के माध्यम से मिशन गायक दिलीप कुमार बौद्ध और गुंजन भारती ने अपनी सुंदर प्रस्तुति दी बहुत ही अच्छे  ढंग से महेंद्र प्रसाद जी संचालन किया !

गांव के छोटे-छोटे नन्हे बच्चों और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया कार्यक्रम की शुरुआत पूज्य भंते जी द्वारा बाबा साहब व गौतम बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित  की गई। इसके बाद बच्चों और युवाओं ने मिलकर मिठाई खाई और बाबा साहब के विचारों को याद किया। पूरे माहौल में “जय भीम, जय भारत” जय विज्ञान और “संविधान जिंदाबाद” के नारों की गूंज सुनाई दी। 

        इस अवसर पर श्रद्धेय सुशील कुमार श्रद्धेय पट्टूराम आजाद(बसपा) श्रद्धेय योगेंद्र प्रसाद श्रद्धेय चंद्रिका प्रसाद, तथा बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारी सहित वक्तागण योगेंद्र प्रसाद बौद्ध जी प्रवीन कुमार बौद्ध जी अर्जुन बौद्ध  जी अमन बौद्ध जी आशीष बौद्ध जी विश्वजीत बौद्ध जी मनीष कुमार गौतम जी अमरीश कुमार बौद्ध आदि समस्त ग्रामवासी विशेष उपस्थिति रही । सभी ने बाबा साहब को अपना मार्गदर्शक बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब हमारे रहबर हैं और उनके द्वारा दिया गया संविधान देश की सबसे बड़ी ताकत है।

 अंत में सभी ने एक स्वर में कहा— “बाबा साहब अमर रहें, अमर रहें, अमर रहें।”

 इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम व पोस्ट देवरा बाजार की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes