साहिबगंज झारखण्ड
जिला ब्यूरो आकाश कुमार भगत
दिनांक: 21 / 04 / 2026
आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर, जनता दरबार में उपायुक्त सख्त
शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करें” — उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए निर्देश
समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री दीपक कुमार दुबे की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं की सुनवाई की गई।
जनता दरबार में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। उपायुक्त ने एक-एक कर सभी फरियादियों की बातें ध्यानपूर्वक सुनीं तथा उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि सभी शिकायतों का निष्पक्ष जांच के बाद शीघ्र समाधान किया जाएगा।
सुनवाई के दौरान जमीन विवाद, जमीन रजिस्ट्री, मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना का लाभ, ठगी से संबंधित मामले, आपदा सहायता, दखल विवाद अन्य प्राप्त आवेदन विभिन्न विभागों एवं योजनाओं से संबंधित रहे, जिन पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त शिकायतों की भौतिक जांच करते हुए प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक मामले में पारदर्शिता बनाए रखते हुए तय समयसीमा के भीतर कार्रवाई की जाए तथा उसकी प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए।
उन्होंने जनहित से जुड़े मामलों में लापरवाही या देरी किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी। प्रशासन का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का शीघ्र एवं प्रभावी समाधान करना है, जिससे लोगों का शासन-प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हो सके।
