Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

प्राथमिक शाला झापनादेह की प्रभारी प्रधान पाठक ज्योति परते को भावभीनी विदाई, सुंदरकांड का आयोजन - NN81



हरदा जिले कि विकासखंड खिड़कियां कि प्राथमिक शाला झापनादेह की प्रभारी प्रधान पाठक ज्योति परते को 3 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने एवं स्थानांतरण के उपलक्ष में विद्यालय परिवार द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन कर विदाई दी गई।


अपने 3 वर्ष के कार्यकाल में ज्योति परते ने बच्चों के स्वर्णिम विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। उनके प्रयासों से विद्यालय में बच्चों की संख्या में भी वृद्धि हुई। वनांचल क्षेत्र के दुर्धराज गांव में स्थित इस शाला में पेयजल के अभाव जैसी कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने बच्चों की शिक्षा में कोई कमी नहीं आने दी और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की।


विदाई समारोह में ग्रामीणों, अभिभावकों और विद्यालय स्टाफ ने उनके कार्यों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes