Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

अमरोहा जनपद न्यायालय में बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए मतदान जारी — सुरक्षा के साये में जोश से वोटिंग - NN81




अमरोहा जिला न्यायालय में बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर आज लोकतंत्र का उत्साह चरम पर है। अध्यक्ष पद के लिए मतदान जारी है, जहां 1000 से ज्यादा अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इस बार अध्यक्ष पद के लिए कुल 6 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिससे मुकाबला बेहद दिलचस्प और कांटे का माना जा रहा है। जिला न्यायालय परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शांतिपूर्ण ढंग से कराया जा रहा है। किसी भी तरह की अव्यवस्था से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात है और प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। चुनाव में इस बार युवा अधिवक्ताओं की भागीदारी खास तौर पर देखने को मिल रही है। वहीं अधिवक्ताओं का कहना है कि वे जाति और धर्म से ऊपर उठकर अपने प्रतिनिधि का चयन कर रहे हैं। मतगणना के बाद परिणाम बुधवार को घोषित किए जाएंगे, जिस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।\


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes