Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

बालको के साडा कॉलोनी और तालाब मोहल्ला में सड़क मरम्मत कार्य का शुभारंभ, पार्षद तरुण राठौर की पहल से मिलेगी जलभराव से राहत - NN81



छत्तीसगढ़ कोरबा से अजय तिवारी की रिपोर्ट 

बालको के साडा कॉलोनी और तालाब मोहल्ला में सड़क मरम्मत कार्य का शुभारंभ, पार्षद तरुण राठौर की पहल से मिलेगी जलभराव से राहत


नगर पालिक निगम कोरबा ने बालको वार्ड क्रमांक 39 में विकास कार्यों को गति देते हुए साडा कॉलोनी और तालाब मोहल्ला में सड़क मरम्मत कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया है। यह कदम क्षेत्र के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। पार्षद तरुण राठौर की भूमिका इस दिशा में सराहनीय रही।


बता दें कि स्थानीय निवासियों को लंबे समय से जर्जर सड़क और इसके कारण होने वाले जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। सड़क की मरम्मत होने से न केवल बारिश के दिनों में जमा होने वाले पानी से मुक्ति मिलेगी, बल्कि आम जनता का आवागमन भी सुगम और सुरक्षित हो जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes