Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

नाथद्वारा विधायक श्री विश्वराज सिंह मेवाड़ ने आज रेलमंगरा मंडल के विभिन्न ग्रामों का व्यापक दौरा कर विकास कार्यों का निरीक्षण किया, जनसुनवाई की तथा कई महत्वपूर्ण कार्यों का लोकार्पण किया। NN81



परेश पंड्या, नाथद्वारा राजसमंद राजस्थान 


नाथद्वारा विधायक श्री विश्वराज सिंह मेवाड़ ने आज रेलमंगरा मंडल के विभिन्न ग्रामों का व्यापक दौरा कर विकास कार्यों का निरीक्षण किया, जनसुनवाई की तथा कई महत्वपूर्ण कार्यों का लोकार्पण किया।


अपने दौरे की शुरुआत उन्होंने बामनिया कलां स्थित चारभुजा गो सेवा समिति में गौसेवा कार्यों का अवलोकन कर की। इसके पश्चात उन्होंने बामनिया कलां में सीसी सड़क, पुस्तकालय, संपर्क सड़क नविनीकरण सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने आमजन की समस्याएं सुनने हेतु जनसुनवाई भी की और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।


इसके बाद विधायक श्री मेवाड़ सिंदेसर कलां पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की तथा क्षेत्रीय विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मोरा गांव एवं सकरावास में पाइपलाइन कार्य, हॉल निर्माण एवं विद्यालय मरम्मत कार्यों का उद्घाटन किया।


दौरे के अगले चरण में उन्होंने मदारिया गांव में मुख्य मार्ग से जुड़ने वाली सीसी सड़क का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से प्रगति कार्यों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।


इस अवसर पर विधायक श्री मेवाड़ ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ अलग से समीक्षा बैठक कर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का विस्तृत आकलन किया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति, गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण हों तथा आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही, उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण एवं जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने के स्पष्ट निर्देश दिए।


इसके पश्चात श्री मेवाड़ रेलमंगरा पंचायत पहुंचे, जहां उन्होंने हनुमान जयंती के अवसर पर आयोजित शोभायात्रा में भाग लिया और क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के बाद उन्होंने रेलमंगरा बस स्टैंड का निरीक्षण किया तथा वहां संचालित अन्नपूर्णा रसोईघर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक बस स्टैंड के सुधार एवं व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।


विधायक श्री विश्वराज सिंह मेवाड़ ने कहा कि नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वे प्रतिबद्ध हैं और जनसमस्याओं का त्वरित समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।


कार्यक्रम के पश्चात विधायक मेवाड़ रेलमंगरा ने नाथद्वारा की और प्रस्थान किया जहाँ वो कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes