Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

एलसीबी के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक हेमंत पाटिल को जन्मदिन की शुभकामनाएं, क्षेत्र में सम्मान का माहौल - NN81



महाराष्ट्र नंदुरबार ( जाविद शेख )


नंदुरबार: स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्री हेमंत पाटिल साहब के जन्मदिन के अवसर पर पूरे जिले में शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है। अपने कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार और सख्त प्रशासनिक रवैये के लिए पहचाने जाने वाले पाटिल साहब ने नंदुरबार में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उनके नेतृत्व में एलसीबी टीम ने कई बड़ी आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाई है, जिससे आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। पाटिल साहब की कार्यशैली और जनता से जुड़े रहने का तरीका उन्हें एक लोकप्रिय अधिकारी बनाता है।

इस खास मौके पर जाविद शेख, NN81 न्यूज़ और "मुंबई का स्वाभिमान" के जिला प्रतिनिधि की ओर से उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं और उनके उज्ज्वल भविष्य तथा उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।

जिलेभर के नागरिकों, सहकर्मियों और शुभचिंतकों ने भी पाटिल साहब को बधाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की।

NN81 न्यूज़ की ओर से भी श्री हेमंत पाटिल साहब को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes