Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पिड़ावा में 'गो सम्मान आह्वान अभियान' की गूँज ! प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन; “गो पालन मंत्रालय” बनाने और सख्त केंद्रीय कानून की उठी मांग ........NN81



गौ सम्मान का संकल्प,  पिड़ावा

 से उठी गौ माता को राष्ट्र माता बनाने की आवाज


  पिडावा में गौ सेवा, संरक्षण और सम्मान को लेकर एक सकारात्मक एवं जनजागरणकारी पहल की शुरुआत हुई है। गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर एक रैली के रुप मे उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचे, जहां पर ज्ञापन दिया, संतों, जनप्रतिनिधियों और गौ भक्तों ने एकजुट होकर अभियान का शुभारंभ किया। अभियान के तहत गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, गौ माता के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए ठोस कदम उठाने, गोचर भूमि पर अवैध कब्जे हटाने सहित 40 सूत्रीय मांगों को लेकर एक ज्ञापन उप खंड अधिकारी को सौंपा गया।इस अवसर पर गो भक्त ने कहा कि पूरे देश में गौ माता की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इसी परिस्थिति को देखते हुए इस अभियान की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए संकल्प लिया गया है और जब यह दर्जा मिल जाएगा तब गौवंश की सुरक्षा और संरक्षण की पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

वर्तमान समय में बड़ी संख्या में गौवंश सड़कों पर भटक रहा है और दुर्घटनाओं में उनकी मौत हो रही है। यह स्थिति अत्यंत दुखद है। इसी समस्या को देखते हुए इस अभियान की शुरुआत की गई है, ताकि केंद्र और राज्य सरकार गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देकर उनके संरक्षण की दिशा में प्रभावी कदम उठा सके।

 कार्यक्रम के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा।पिड़ावा से शुरू हुआ यह अभियान गौ सेवा और संरक्षण के प्रति समाज की बढ़ती जागरूकता का प्रतीक बनकर उभरा है। संतों और समाज के संयुक्त प्रयास से गौ माता के सम्मान एवं सुरक्षा को लेकर यह पहल एक मजबूत जनआंदोलन का रूप लेती दिखाई दे रही है।

संवाददाता मोहम्मद इस्लाम 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes