थाना देहात भिंड पुलिस द्वारा पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय भिंड में सड़क सुरक्षा एवं जनजागरूकता अभियान के तहत एक विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन एवं दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट के अनिवार्य उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।इसके साथ ही महिला अपराधों की रोकथाम, महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों एवं हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए नशा मुक्ति का संदेश भी दिया गया।
पुलिस टीम द्वारा विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने, कानून का पालन करने एवं समाज में सकारात्मक योगदान देने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में निरी मुकेश शाक्य, si नागेश शर्मा, si अजय यादव, si विजय शिवहरे, si रत्ना जैन, HC रवि जादौन, आर फिरोज खान एवं स्कूल स्टाफ का भी सराहनीय सहयोग रहा।
*अरविंद सिंह जादौन*
