श्रीमान पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट आगरा के निर्देशन एवं श्रीमान प्रभारी पुलिस उपायुक्त, पश्चिमी आगरा तथा श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त, एत्मादपुर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बरहन पुलिस टीम द्वारा गुम हुए बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया।
आज दिनांक 27.04.2026 को आवेदक श्री राजकुमार यादव निवासी ग्राम नगला धौकल, थाना बरहन, आगरा द्वारा डायल 112 के माध्यम से सूचना दी गई कि उनका 15 वर्षीय बालक घर से कहीं चला गया है।
उक्त सूचना पर थाना बरहन पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए आवेदक से बालक के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। आवेदक ने बताया कि उनका 15 वर्षीय पुत्र सुबह करीब 05 बजे से घर पर नहीं था और बिना बताए कहीं चला गया था।
सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम द्वारा आसपास के लोगों एवं सार्वजनिक स्थानों पर पूछताछ की गई तथा बालक की पहचान हेतु उसका फोटो प्राप्त कर थाना क्षेत्र के CCTV कैमरों की जांच की गई। साथ ही ग्रामवासियों से संपर्क कर सघन तलाश की गई।
पुलिस टीम के अथक प्रयासों के फलस्वरूप मात्र 05 घंटे के भीतर बालक को रेलवे स्टेशन बरहन, आगरा से सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
बालक के परिजनों द्वारा आगरा पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।
पुलिस टीम का विवरण:
प्रभारी निरीक्षक श्री आशुतोष रघुवंशी, थाना बरहन, कमिश्नरेट आगरा
बाल कल्याण अधिकारी प्रियाश नागर, थाना बरहन, कमिश्नरेट आगरा
