लोकेशन -नारायणपुर
संवाददाता-खुमेश यादव
नारायणपुर/छोटेडोंगर - बस्तर में लगातार धर्मांतरण का मुद्दा गहराता जा रहा है, बड़ी संख्या में आदिवासी समाज अपनी मूल धर्म ,परंपरा,रिती रिवाज और देवी - देवताओ की आस्था को त्याग कर मिशनरीयो के प्रलोभन में आ रहे हैं और अपना धर्म परिवर्तन कर रहे हैं,इसे लेकर आज नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर के गोंडवाना समाज भवन में सर्व समाज द्वारा एक बैठक आयोजित की गई जिसमें 84 परगना छोटेडोंगर के हजारों लोगों ने धर्मांतरण के खिलाफ आवाज उठाई, सर्व समाज प्रमुखों की माने तो उनका कहना है कि धर्मांतरण का मुद्दा समाज के लिए गहरा संकट बनता जा रहा है यह एक दीमक की तरह है जिस पर अंकुश लगाना जरूरी है, छोटेडोंगर गोंडवाना समाज भवन में हजारों की संख्या में एकत्रित सर्व समाज अनुसूचित जनजाति ,अनुसूचित जाति, एवं अति पिछड़ा वर्ग समाज
के लोगों ने एक सूर में धर्मांतरण का विरोध किया,वही सर्व समाज ने क्षेत्र में धर्मांतरित लोगों के द्वारा किए गये चर्च निर्माण की जांच कर उचित कार्यवाही के लिए राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन तहसीलदार वेद प्रकाश साहू को सौपा है । वही आगे की रणनिति के लिए 30 अप्रैल को सर्व समाज द्वारा छोटेडोंगर में बड़े स्तर पर बैठक की बात कही गई है।
