Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार कि ओर से हमारा स्वास्थ्य, हमारा अधिकार के संकल्प के साथ साहेबगंज जिला में जागरूकता अभियान - NN81




साहिबगंज झारखण्ड 

जिला ब्यूरो आकाश कुमार भगत 

दिनांक:  07/ 04/ 2026


झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार , साहेबगंज श्री अखिल कुमार के कुशल मार्गदर्शन में आज जिले भर में पीएलवी — न्याय मित्रों द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सघन जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर प्राधिकार के सचिव श्री विश्वनाथ भगत ने बेहतर स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला। 


उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केवल बीमारी की अनुपस्थिति नहीं, बल्कि शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से पूर्ण स्वस्थ होने की अवस्था है। श्री भगत ने विशेष रूप से स्वास्थ्य के अधिकार एवं उससे संबंधित विधिक प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ प्राप्त करने का अधिकार है। उन्होंने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित योग करने, स्वच्छ पेयजल के उपयोग तथा संतुलित आहार लेने के प्रति जागरूक किया। उन्होंने यह बताया कि मानसिक स्वास्थ्य के प्रति समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करना आवश्यक है, ताकि प्रभावित व्यक्ति बिना किसी संकोच के सहायता प्राप्त कर सकें।



 कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य संबंधी सरकारी योजनाओं, मुफ्त चिकित्सा उपचार से जुड़े कानूनी प्रावधानों एवं विधिक सेवा संस्थानों की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही, बैनर-पोस्टर के माध्यम से जन-जागरूकता फैलायी गई और पंपलेट वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त, नालसा की हेल्पलाइन संख्या 15100 का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया, ताकि स्वास्थ्य अधिकारों के उल्लंघन अथवा किसी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होने पर लोग संपर्क कर सकें। 



इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं एवं उनके कानूनी अधिकारों से अवगत कराना है। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वस्थ साहेबगंज के निर्माण का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes