Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

भाजपा स्थापना दिवस पर विधायक कोठारी निवास पर हुआ ध्वजारोहण - NN81



भीलवाड़ा = भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी के निवास पर रविवार को ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण डाड मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री बाबूलाल टाक ने किया। आयोजन के दौरान भाजपा की विचारधारा, संगठन की यात्रा और राष्ट्र निर्माण में पार्टी की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया।

इस अवसर पर विधायक अशोक कोठारी के निवास पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्रीमती सुशीला कोठारी, अंशुल कोठारी, विशाल कोठारी, संदीप कोठारी तथा नन्हीं आभा/ओरा कोठारी भी मौजूद रहीं।

इसके अलावा भाजपा नेता कन्हैयालाल स्वर्णकार, सुनील जागेटिया, गजानंद बजाज, सत्यनारायण गूगड़, एडवोकेट अर्पित कोठारी, पवन पवार, विश्व प्रताप नाथ सिंह, मनोज शर्मा, देवीलाल गुर्जर, गजेंद्र सिंह राठौड़, संजय राठी, कमल कोठारी, राजकुमार इनाणी, प्रहलाद सोनी, पवन नागोरी, डॉ. अशोक सेठिया, विवेक निमावत, दीपक टेलर, पवन व्यास, शरद व्यास, अनिल सोमानी, दिनेश सुथार, पृथ्वीराज सिंह एवं करण सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर संगठन की मजबूती, राष्ट्रहित और जनसेवा के संकल्प के साथ हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes