Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

आपरेशन मनी बैक के तहत सायबर धोखाधड़ी के दो प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही, ₹7.23 लाख राशि वापस - NN81




लोकेशन राजगढ़ से पवन अहिरवाल की रिपोर्ट 

पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी (IPS) के निर्देशन में ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के प्रकरणों में पीड़ितों को राहत दिलाने हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन मनी बैक अभियान के अंतर्गत जिला राजगढ़ पुलिस की सायबर सेल द्वारा त्वरित, तकनीकी एवं समन्वित कार्यवाही करते हुए कुल ₹7.23 लाख की राशि पीड़ितों को सफलतापूर्वक वापस कराई गई।


🔹प्रकरण-1: फर्जी स्टॉक मार्केट निवेश के नाम पर ठगी

दिनांक 18.12.2025 को फरियादी रामप्रसाद दांगी, निवासी ग्राम हालाहेड़ी, तहसील खिलचीपुर, द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई कि अज्ञात आरोपियों ने फेसबुक एवं व्हाट्सएप के माध्यम से फर्जी निवेश प्लेटफॉर्म का झांसा देकर अधिक लाभ का प्रलोभन दिया।


आरोपियों द्वारा फरियादी से विभिन्न बैंक खातों में राशि जमा कराई गई एवं बाद में निकासी के नाम पर अतिरिक्त राशि की मांग की गई।


इस संबंध में थाना खिलचीपुर में अपराध क्रमांक 461/2025 धारा 318(4), 318(2), 61(2)(a), 316(5) बीएनएस एवं 74 आईटी एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।


👉 सायबर सेल की कार्यवाही:

तकनीकी विश्लेषण एवं बैंक समन्वय के माध्यम से संदिग्ध खातों की पहचान कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार एक खाते से ₹6,92,607.60/- की राशि डि-फ्रीज कराकर फरियादी को वापस दिलाई गई।


🔹 प्रकरण-2 : टेलीग्राम के माध्यम से ट्रेडिंग फ्रॉड

फरियादी आयुष मेवाड़े द्वारा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराई गई कि टेलीग्राम के माध्यम से ट्रेडिंग के नाम पर प्रलोभन देकर धोखाधड़ी की गई।


👉सायबर सेल की कार्यवाही:

त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक खातों में ₹30,754.85/- की राशि होल्ड कराई गई, जिसे न्यायालयीन आदेश उपरांत फरियादी को सफलतापूर्वक वापस कराया गया।

---


📢 राजगढ़ पुलिस की अपील


🔸 सोशल मीडिया/टेलीग्राम/व्हाट्सएप पर प्राप्त निवेश प्रस्तावों पर बिना सत्यापन विश्वास न करें।

🔸 अधिक लाभ के लालच में अज्ञात खातों में धनराशि जमा करने से बचें।

🔸 “जल्दी मुनाफा” = संभावित धोखाधड़ी।

🔸 किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल शिकायत दर्ज करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes