Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

जामगांव एम में 5 अप्रैल को चंद्रनाहू कुर्मी समाज का विशाल महाधिवेशन - NN81



रिपोर्ट: गोपेश साहू

पाटन।

चंद्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय चंद्राकर समाज की एकता और गौरव को सशक्त बनाने के उद्देश्य से 56वां विशाल महाधिवेशन 5 अप्रैल (रविवार) को जामगांव एम में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन समाज के लिए एकता के महाकुंभ के रूप में देखा जा रहा है।


उपक्षेत्र जामगांव एम के अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर ने जानकारी देते हुए बताया कि महाधिवेशन के प्रथम सत्र में छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्गराज के अध्यक्ष प्रदीप चंद्राकर करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद विजय बघेल, पिछड़ा वर्ग आयोग छत्तीसगढ़ के उपाध्यक्ष एवं विधायक दुर्ग ग्रामीण ललित चंद्राकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

वहीं द्वितीय सत्र में पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधायक भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदीप चंद्राकर द्वारा की जाएगी तथा विभिन्न सामाजिक पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि गरिमामयी उपस्थिति देंगे।

श्री चंद्राकर ने बताया कि महाधिवेशन में समाज के संगठन को मजबूत करने, शिक्षा के विस्तार, युवा सशक्तिकरण, महिला उत्थान एवं आर्थिक प्रगति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को मुख्यधारा से जोड़ना तथा महिला, युवा, किसान एवं व्यापारी वर्ग की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

उन्होंने समाज के सभी वर्गों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर महाधिवेशन को सफल बनाने और समाज की एकता एवं शक्ति का परिचय देने का आह्वान किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes