Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

भीलवाड़ा डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउन्डेशन ट्रस्ट की गवर्निंग काउंसिल की बैठक आयोजित - NN81



भीलवाड़ा डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउण्डेशन ट्रस्ट” की गवर्निंग काउंसिल की बैठक शुक्रवार को जिला कलक्टर एवं अध्यक्ष, डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउण्डेशन ट्रस्ट जसमीत सिंह संधू की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में सांसद श्री दामोदर अग्रवाल, सहाड़ा विधायक श्री लादूलाल पितलिया,  माण्डलगढ विधायक श्री गोपाललाल शर्मा,  भीलवाड़ा विधायक श्री अशोक कोठारी, शाहपुरा विधायक श्री लालाराम बैरवा, माण्डल विधायक श्री उदयलाल भड़ाना सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।


बैठक में खनन प्रभावित क्षेत्रों के समग्र एवं सतत विकास को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, स्वच्छता एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई।


बैठक के दौरान सांसद अग्रवाल ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सारे कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय से पूर्ण करायें। साथ ही जिम्मेदारी व बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को इनका लाभ दिलाया जा सके।


जिला कलक्टर श्री जसमीत सिंह संधू ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि डीएमएफटी के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाए तथा सभी कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि डीएमएफटी का मूल उद्देश्य अनुरूप योजनाओं का क्रियान्वयन इस प्रकार किया जाए कि आमजन को उसका वास्तविक लाभ मिल सके। साथ ही, उन्होंने विभागों के बीच समन्वय बनाकर कार्य करने पर भी जोर दिया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभागों से संबंधित कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई तथा नवीन प्रस्तावों पर विचार-विमर्श कर आवश्यक स्वीकृति प्रदान की गई। जिला कलक्टर ने लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने एवं योजनाओं की सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर गवर्निंग काउंसिल के सदस्य एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes