Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

तहसील स्तरीय विशाल कर्मा जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह की तैयारी बैठक भरर में सम्पन्न। NN81



रिपोर्ट: गोपेश साहू जामगांव

तहसील स्तरीय विशाल कर्मा जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर तहसील साहू संघ पाटन, परिक्षेत्रीय साहू संघ जामगांव (आर) एवं इकाई साहू समाज भरर के संयुक्त नेतृत्व में शुक्रवार को 99 इकाइयों एवं पांचों परिक्षेत्रों के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिला एवं पुरुषों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जहां सभी ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने हेतु एकजुटता का संकल्प लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने कहा कि समाज की एकता और सहभागिता ही इस आयोजन को सफल एवं ऐतिहासिक बनाएगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक सदस्य द्वारा 5 किलो चावल एवं ₹50 की सहयोग राशि एकत्रित कर कार्यक्रम को भव्य स्वरूप दिया जाएगा। साथ ही 99 इकाइयों एवं पांचों परिक्षेत्रों के पदाधिकारियों से सक्रिय भागीदारी की अपील की।

उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए कहा कि 25 अप्रैल को 1010 कलश यात्रा के साथ आयोजन का शुभारंभ होगा। इसके पश्चात महिला सम्मेलन, तेल-माटी एवं चूलमाटी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं 26 अप्रैल को भक्त माता कर्मा की महाआरती, बारात स्वागत, अतिथि आगमन एवं सामूहिक आदर्श विवाह संपन्न कराया जाएगा। कार्यक्रम का समापन सम्मान समारोह के साथ किया जाएगा।

जामगांव (आर) के परिक्षेत्रीय अध्यक्ष पारखत साहू ने अपने संबोधन में कहा कि भरर में आयोजित यह आयोजन ऐतिहासिक साबित होगा, जिसमें 99 इकाइयों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने सभी समाजजनों से पूर्ण सहयोग देने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि यह आयोजन 25 एवं 26 अप्रैल को भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह महाकुंभ के रूप में मनाया जाएगा, जो समाज के लिए गौरव का विषय है।

बैठक को जिला साहू संघ के महासचिव अश्वनी साहू, तहसील महासचिव महेंद्र साहू सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। उन्होंने सामूहिक विवाह को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक वर-वधू पक्ष से संपर्क एवं सकारात्मक संवाद स्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष लालेश्वर साहू, जिला महासचिव अश्वनी साहू, तहसील महासचिव महेंद्र साहू, उपाध्यक्ष डूलेश्वर साहू, विमला साहू, संगठन सचिव भुनेश्वर साहू, परिक्षेत्रीय अध्यक्ष पारखत साहू, टेसराम साहू, राम नारायण साहू, किशन हिरवानी, श्रीमती भानुप्रिया साहू (परिक्षेत्र उपाध्यक्ष), देवकुमार साहू, स्थानीय अध्यक्ष परमानंद साहू, बेनी राम साहू, अंगेश्वर साहू, भुवन साहू, योगेश साहू, महेश साहू, चेतन साहू, जागेश साहू, रामकुमार साहू, चूमेंद्र साहू, शेषनारायण साहू, केशव साहू, दानी राम साहू, खेलो साहू, छबीलाल साहू, ललित साहू, सुदर्शन साहू, श्रीमती दुलारी साहू, भाषण साहू, लुकेश्वरी साहू, मंच साहू, ललिता साहू, नंदनी साहू, हेमलता साहू, मेनका साहू, पूजा साहू सहित 99 इकाइयों के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक का सफल संचालन तहसील महासचिव महेंद्र साहू द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes