Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

बरगी घाटपिपरिया स्कूल को मिला 35 लाख का भवन , विवेक तंखा ने किया लोकार्पण, राउंड टेबल क्लब की अदभुत पहल। NN81



रिपोर्ट निर्मल विश्वकर्मा बरगी

 बरगी विगत दिवस बरगी के समीपस्थ ग्राम घाटपिपरिया  के शासकीय विद्यालय को  उसके जर्जर हो रहे भवन को दृष्टिगत रखते हुए जबलपुर ही नहीं प्रदेश ओर देश की विख्यात संस्था जो शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में अग्रसर रहती ने घाट पिपरिया शाला को एक नया 35 लाख की लागत से बना भवन बनाकार दिया जिसका लोकार्पण माननीय राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तंखा जी ने किया । कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ  मां वीणावादनी सरस्वती जी के पूजन से प्रारंभ हुआ पूजन विवेक तंखा  राउंड टेबल क्लब के भोपाल के चेयरमैन, यश भारत के डायरेक्टर आशीष शुक्ला, श्रीराम कॉलेज के डायरेक्टर राजुल कैंसरिया ,जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी ओर उमंग अग्रवाल ने किया। अतिथियों का स्वागत फूललाओ से शिक्षक वृंद द्वारा किया गया ।वही राउंड टेबल 330  जबलपुर के चेयरमैन उमंग अग्रवाल ने बताया कि इस संस्था की शुरुआत  आज से लगभग 27 वर्ष पहले हुई थी जिसका मूल उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में लगातार मेहनत करते हुए उसके स्तर को बढ़ाना है श्री अग्रवाल ने बताया कि अभी तक देश में राउंड टेबल के 330 क्लब विद्यमान है ओर संस्था पूरे देश में अभी तक 10 लाख से भी ज्यादा भवन बना चुकी है ।जबलपुर में इसकी शुरुआत 2018 में हुई जहां पहले प्रयास में पंडित लज्जाशंकर झा मॉडल स्कूल में एक शेड निर्माण ओर टॉयलेट ब्लॉक  बनाए उसके बाद ग्राम सोनपुर खमरिया में 2 कक्षा कमरे, आर्या कन्या शाला में 8 पुराने कमरों का सुधार ओर 2 न्यू कमरे बनाए गए, मंगेली में 8 कमरों का भवन, समद पिपरिया में 5 कमरों का भवन ओर आज घाट पिपरिया में 6 कमरों का भवन बनाकर विद्यालय परिवार को सौंपा गया ।उन्होंने बताया कि इस काम की शुरुआत बहुत छोटे स्तर से प्रारंभ की गई लेकिन विवेक तंखा जैसे मददगार ओर सलाहकार लोगों के आशीर्वाद ओर सहयोग से अब धीरे धीरे ही सही लेकिन हमारे  संगठन ने एक नई गति पा ली है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री तंखा ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे इस छोटे से गांव में आकर ओर इतनी बड़ी संख्या में बच्चियों को शिक्षा प्राप्त करते देखकर बहुत प्रसन्नता हो रही है । उन्होंने राउंड टेबल के सभी पदाधिकारियों को उनके इस महती कार्य के लिए धन्यवाद दिया साथ ही सदैव अपना सहयोग प्रदान करने का वादा भी किया  श्री विवेक तंखा ने विद्यालय में कंप्यूटर शिक्षा पर भी जो दिया ओर विद्यालय के खेल मैदान को प्रदेश स्तरीय बनाने हेतु अपनी संसद निधि से 5 लाख रुपए भी देने की घोषणा की , उसके उपरांत श्री तंखा ने ग्राम की सरपंच दुर्गा देवी मरावी के साथ मिलकर नए भवन का उद्घाटन किया ।इस अवसर पर बरगी से भी कार्यक्रम में पहुंचे प्रतिनिधि मंडल ने तंखा जी बरगी रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली फास्ट ओर सुपर फास्ट ट्रेनों के रोकने हेतु ज्ञापन सौंपा जिसमें बालकृष्ण अग्रवाल, नारायण केवट, राजू सेन , विकास खन्ना, राजाराम चौकसे बबलू राजपूत, बसोरी चौकसे, राजा भैया चौकसे उपस्थित रहे । कार्यक्रम का भव्य ओर दिव्य संचालन विद्यालय परिवार के वरिष्ठ शिक्षक श्री भोगी राम चौकसे ने किया इस अवसर पर शाला के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं ओर ग्रामवासी भी उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes