Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

भीलवाड़ा पुलिस का बाल विवाह रोकथाम अभियान, 16 व्यक्तियों को किया पाबंद - NN81



भीलवाड़ा = जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में भीलवाड़ा पुलिस द्वारा बाल विवाह की रोकथाम हेतु विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अक्षय तृतीया एवं पीपल पूर्णिमा जैसे अबूझ सावों पर बाल विवाह की आशंका को देखते हुए जिले के समस्त थानाधिकारियों एवं वृताधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।

अभियान के तहत पुलिस द्वारा बाल विवाह के दुष्प्रभावों के प्रति आमजन को जागरूक किया जा रहा है, साथ ही बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही भी की जा रही है। इसी क्रम में भीलवाड़ा पुलिस ने कुल 16 व्यक्तियों को पाबंद किया है।

थाना बडलियास पुलिस ने 2 व्यक्तियों—नारायण नाथ एवं दिलखुश नाथ निवासी जित्या—को पाबंद किया। थाना सदर पुलिस ने 5 व्यक्तियों—नाथुलाल गाडरी, लादी देवी, लादुलाल बैरवा, प्यारालाल बैरवा एवं उदी देवी—के विरुद्ध कार्यवाही की।

थाना गांधीनगर पुलिस ने राजकुमार डाकोत एवं हेमलता को इस्तगासा के जरिए पाबंद किया, वहीं थाना बिगोद पुलिस ने श्यामलाल एवं पिंकी के खिलाफ कार्रवाई की। थाना मांडलगढ़ पुलिस ने दूदा बैरवा एवं सीता देवी को पाबंद किया, जबकि थाना शक्करगढ़ पुलिस ने रामपाल बैरवा, सीमा एवं नीरू देवी के विरुद्ध कार्यवाही की।

पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करने में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की सूचना तुरंत पुलिस को दें। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes