Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पवई में होली पर्व को लेकर प्रशासन सख्त, पुलिस का फ्लैग मार्च :-NN




पवई। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार शाम पवई नगर में पुलिस एवं प्रशासन द्वारा संयुक्त फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजन को सुरक्षा का संदेश दिया गया तथा असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी भी दी गई।


फ्लैग मार्च में एसडीओपी भावना दांगी के मार्गदर्शन में एसडीएम समीक्षा जैन, तहसीलदार त्रिलोक सिंह, थाना प्रभारी सुशील कुमार अहिरवार सहित थाना पवई, सुनवानी, शाहनगर एवं सिमरिया का पुलिस बल शामिल रहा। संयुक्त दल ने नगर के प्रमुख मार्गों, बाजार क्षेत्र, संवेदनशील स्थानों एवं भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पैदल मार्च कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया।


अधिकारियों ने कहा कि होली जैसे पारंपरिक एवं उल्लासपूर्ण पर्व को भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाया जाना चाहिए। अफवाह फैलाने, हुड़दंग करने, जबरन रंग लगाने, शराब पीकर वाहन चलाने या कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।


थाना प्रभारी सुशील कुमार अहिरवार ने नगरवासियों से शांति और सामाजिक मर्यादाओं का पालन करने की अपील की, वहीं एसडीएम समीक्षा जैन ने कहा कि किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर तुरंत प्रशासन को सूचित करें। फ्लैग मार्च के दौरान नगर में पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से आमजन में सुरक्षा का माहौल दिखाई दिया।

रोशनी आनंद वि. सिंह-

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes