, 02 मार्च को जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में निर्मित होने वाले नियोजन भवन (प्लानिंग भवन) के निर्माण कार्य का भूमिपूजन राज्य की सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, जल आपूर्ति एवं स्वच्छता, ऊर्जा, महिला एवं बाल विकास, सार्वजनिक निर्माण (सार्वजनिक उपक्रम) तथा जिला संरक्षक मंत्री मेघना साकोरे-बोर्डीकर के हस्ते विधिवत संपन्न हुआ।
परभणी जिले की बढ़ती जनसंख्या और प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए स्वतंत्र नियोजन भवन की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। यह भवन परभणी के भविष्य के विकास को नई दिशा देने वाला सिद्ध होगा। इससे जिले के सर्वांगीण विकास को गति मिलेगी, ऐसा पालकमंत्री श्रीमती बोर्डीकर ने अपने संबोधन में कहा।
कार्यक्रम में परभणी के
जिलाधिकारी संजयसिंह चव्हाण, पुलिस अधीक्षक रविंद्रसिंह परदेशी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी नतीशा माथूर, महापालिका आयुक्त नितीन नार्वेकर, अपर जिलाधिकारी शोभादेवी जाधव, निवासी उपजिलाधिकारी अनुराधा ढालकरी तथा जिला नियोजन अधिकारी उमेश वाघमारे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
पालकमंत्री मेघना बोर्डीकर ने कहा कि जिले के लिए एक सुंदर और आधुनिक नियोजन भवन शीघ्र ही तैयार होगा। इससे जिला नियोजन समिति, जिला नियोजन अधिकारी तथा संबंधित विभागों को सुसज्जित कार्यालयीन सुविधा उपलब्ध होगी। इसके माध्यम से जिले की विकास योजनाओं का नियोजन, बजट आवंटन, परियोजनाओं का मूल्यांकन तथा क्रियान्वयन अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा।
कार्यक्रम का प्रास्ताविक कार्यकारी अभियंता प्रशांत कोरे ने किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
शांतिलाल शर्मा
