मामला हरदा जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र की करताना चौकी के अंतर्गत ग्राम सोनखेड़ी का है। 13 वर्षीय कमलेश मलाजपुरे अपने दोस्तों के साथ बाइक से सोनखेड़ी पहुंचा था। बड़ी नहर में नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। उसके साथ मौजूद दो साथी किसी तरह बाहर निकल आए और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम के प्रभारी भारमल यादव एवं समस्त स्टाफ मौके पर पहुंचे और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। देर शाम तक तलाश जारी रही, ओर मंगलवार सुबह लड़के का शव हरदा से 5 किलोमीटर दूर छीपानेर रोड शंकर मंदिर के पास नहर की पुलिया में कचरे मे फंसा हुआ मिला और एसडीआरएफ की टीम ने नहर से बाहर निकाला पुलिस के अनुसार कमलेश शहर की शर्मा कॉलोनी का निवासी था और कक्षा सातवीं का छात्र था। उसके पिता मंडी में चौकीदारी का काम करते हैं। बताया जा रहा है कि वह बिना बताए घर से निकला था।
घटनास्थल पर उसके कपड़े और चप्पलें मिली हैं। इस घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
संवाददाता अनिल मालवीय जिला हरदा एमपी से
