Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

निकिता ने दिलाया छत्तीसगढ़ को पहला गोल्ड - NN81



रायपुर, 28 मार्च 2026. खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का चौथा दिन छत्तीसगढ़ के लिए स्वर्णिम सफलता का रहा। आज वेटलिफ्टिंग के 77 किलोग्राम महिला वर्ग में निकिता ने राज्य को प्रथम स्वर्ण पदक दिलाया। उन्होंने राजधानी रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर में हो रहे वेटलिफ्टिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 160 किलोग्राम वजन उठाकर छत्तीसगढ़ के लिए पहला गोल्ड मेडल जीता।


निकिता ने स्नैच में 70 किलोग्राम तथा क्लीन एंड जर्क में 90 किलोग्राम वजन उठाया। दोनों ही वर्गों में उन्होंने संतुलित और प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ा। इस शानदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम करते हुए छत्तीसगढ़ के लिए स्वर्ण पदकों का खाता खोला। ओडिशा की श्रीमती जानी ने कुल 126 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक और असम की जॉयश्री पाटिर ने कुल 118 किलोग्राम वजन उठाकर कांस्य पदक जीता। 


निकिता की यह स्वर्णिम सफलता छत्तीसगढ़ और खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के इतिहास में दर्ज हो गया। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के प्रथम संस्करण में छत्तीसगढ़ के लिए यह पहला स्वर्ण पदक है। इस खेल के आने वाले कई संस्करणों में निकिता की इस स्वर्णिम कामयाबी को याद किया जाएगा। उनकी यह जीत प्रदेशभर के खिलाड़ियों को प्रेरित और उत्साहित 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes