Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सीधी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: झपटमारी का खुलासा, मऊगंज का शातिर लुटेरा गिरफ्तार - NN81



संवाददाता गिरीश शुक्ला

सीधी म.प्र.

सीधी। जिले की कमर्जी पुलिस ने झपटमारी की एक गंभीर वारदात का सफल खुलासा करते हुए मऊगंज के एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन में की गई।

जानकारी के अनुसार, 16 जून 2025 को फरियादी विपिन कुमार विश्वकर्मा अपनी भाभी रंजना विश्वकर्मा के साथ मोटरसाइकिल से प्रतापगंज हनुमना से अपने घर लौट रहे थे। दोपहर करीब 1:30 बजे तुर्रा घाटी (जोगिनी माता मंदिर के आगे) के पास सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने चलते वाहन से महिला के गले से मंगलसूत्र और मनचली झपट ली और मौके से फरार हो गए। इस घटना पर थाना कमर्जी में अपराध क्रमांक 209/2025 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी रही। विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही प्रकाश कोल उर्फ बेटू (20 वर्ष), निवासी पथरिया थाना मऊगंज को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूट की रकम में से 1500 रुपये नगद बरामद किए हैं। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है, जिसमें उसके खिलाफ विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं। आरोपी को न्यायालय चुरहट में पेश किया गया, जहां से उसे जिला जेल सीधी भेज दिया गया है। वहीं, फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक इंद्राज सिंह सहित पुलिस टीम के अमर सिंह परिहार, अनिल सिंह, सोनू यादव, विपिन त्रिपाठी और मुकेश रावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनकी सराहना की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes