कटेरा(झाँसी) संबाददाता महादेव भास्कर
कटेरा (झाँसी) शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय झाँसी पर सकरार मण्डल के कटेरा नगर पंचायत से मनोनीत किये गये तीन पार्षदों मनोज जैन, अनिल लांगया, पवन पाल का भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल व अन्य पदाधिकारियों के द्वारा माला पहनाकर सम्मानित किया गया l इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा की पार्टी युवाओं को आगे बढ़ने का मौका दे रही है इससे निश्चित ही पार्टी में नये जोश के साथ ऊर्जा का संचार होगा वहीं मनोनीत पार्षदों को बधाई देते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा की मुझे पूर्ण भरोसा है की नवनियुक्त मनोनीत पार्षद गण पार्टी की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचाने तथा जनहित के कार्यों में अपनी ऊर्जा लगाएंगे l इस मौके पर जिला महामंत्री बद्री प्रसाद त्रिपाठी, जिला महामंत्री छत्रपाल सिंह राजपूत, जिला महामंत्री डॉ. अनिल राज, सकरार मण्डल अध्यक्ष संजीव चतुर्वेदी सहित जिला की टीम के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे l
