Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

बीएनवी इण्टर कालेज प्रबंध समिति का शपथ ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न - NN81




राठ (हमीरपुर)। स्थानीय बीएनवी इंटर कालेज की नवनिर्वाचित प्रबंध कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्राहण समारोह आज कालेज में मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य जितेन्द्र सिंह सेंगर एवं विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक मनीषा अनुरागी व जिला पंचायत अध्यक्ष हमीरपुर जयन्ती राजपूत की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस दौरान कालेज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पूज्य स्वामी ब्रह्मानंद जी महाराज को नमन करते हुए शपथ ग्राहण की।

मालूम हो बीती 15 फरवरी को बीएनवी इण्टर कालेज प्रबंध समिति का निर्वाचन सम्पन्न हुआ था। आज नवीन कार्यकारिणी ने विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शपथ ग्राहण की। विधान परिषद सदस्य जितेन्द्र सिंह सेंगर ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष भारत सिंह, उपाध्यक्ष जगदीश चन्द्र, प्रबंधक डा. उमाकांत सिंह, उप प्रबंधक महेन्द्र कुमार, कोषाध्यक्ष बाबूराम गुप्ता, सदस्य महिपाल सिंह, द्वारिका प्रसाद, मदनमोहन साहू, सूरज सिंह, आदेश कुमार, चरन सिंह एवं नरेन्द्र कुमार को शपथ दिलाई। इसके पूर्व सभी ने स्वामी ब्रह्मानंद जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये। प्रधानाचार्य नरेश चन्द्र आर्य ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। विधायक मनीषा अनुरागी, जिपंअ जयन्ती राजपूत सहित अन्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये और पूज्य स्वामी जी द्वारा क्षेत्र को दिये शिक्षा के वरदान उनके त्याग और समर्पण को याद करते हुए अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के दौरान पूर्व कृषि निदेशक डा. डीपी सिंह, ब्रह्मानंद महाविद्यालय के सचिव डा. कमलेश सक्सेना, अमर सिंह बाबा, आकाश त्रिपाठी, राजेश राजपूत, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अमरचन्द्र अनुरागी, शिक्षक सुदर्शन सिंह, रतनलाल, शैलेश खेवरिया, शिवकुमार, महेन्द्र सिंह, सुरजन सिंह, चन्द्रकांत सिंह, राजनाराण, भरत सिंह, आनंद सक्सेना, वरिष्ठ लिपिक विनय कुमार महान, सहायक लिपिक अम्बिका प्रसाद गुप्ता, रोशन खान, शकुन कुमारी, सहित अजय कुमार, शीतल कुमार, प्रेमचन्द्र नामदेव, नरेश कुमार, रुकमणी, बबलू, बलदेव प्रसाद, हरपाल सिंह, विजय कुमार सहित कालेज प्रंबध समिति के सदस्य व नगर से पहुंचे अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह राजपूत ने किया और प्रबंधक डा. उमाकांत सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes