महाराष्ट्र नंदुरबार ( जाविद शेख )
नंदुरबार के ईदगाह मैदान में आज ईद की नमाज़ बड़े ही खुशनुमा माहौल में अदा की गई।
सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जहां हजारों नमाज़ियों ने एक साथ सजदा कर अमन और भाईचारे की दुआ मांगी।
ईद के इस पवित्र मौके पर पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। लोग एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद देते नजर आए, बच्चों में खासा उत्साह दिखाई दिया।
किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा और व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही।
अमन, मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम लेकर आई ईद ने नंदुरबार में एकता की खूबसूरत मिसाल पेश की।
