लोकेशन/ नलखेड़ा
जिला आगर मालवा मध्य प्रदेश
संवाददाता संजय डगवाल
9 लाख कीमत का 353 क्विंटल गेहूं भरा था ट्रक में नलखेड़ा से पंजाब के लिए भेजा गया था
गेहूं मंडी व्यापारियों ने पुलिस थाने पहुंच कर मामले को लेकर सौंपा ज्ञापन
नलखेड़ा से गल्ला व्यापारी ने नगर के ही एक ट्रांसपोर्टर के माध्यम से एक ट्रक में 353 क्विंटल गेहूं भरा था जो कि पंजाब से राजपुरा पहुंचना था लेकिन चार-पांच दिन में ट्रक अपने मुकाम पर नहीं पहुंचा व्यापारियों द्वारा इस संबंध में पुलिस थाने पर शिकायत दर्ज कराई हैं जिसमें ट्रक के आरफा तरफी करने की आशंका व्यक्त की गई
उन ट्रेडर्स के मालिक पुनीत कुमार सुरेश चंद्र द्वारा नगर के अनाज व्यापारियों के साथ पुलिस थाने पहुंचकर दिए गए आवेदन में बताया कि उनके द्वारा 16 मार्च को एकता ट्रांसपोर्ट कंपनी नलखेड़ा जिनके मालिक उस्मान भाई अनीश भाई हैं ट्रक क्रमांक rj 52 GA 1630 मैं 353 क्विंटल गेहूं भरा था जिसकी कीमत लगभग 9 लाख रुपए हैं
शिकायत में बताया गया कि उक्त गेहूं का सौदा स्वास्तिक कॉरपोरेशन कोटा को किया गया था एवं उनके बताएं स्थान पंजाब के राजपुर के लिए गेहूं में से भरा ट्रक भेजा गया था लेकिन गेहूं का यह ट्रक आज तक जिस स्थान पर जाना था वहां पर नहीं पहुंच पाया शिकायत में बताया गया कि इस संबंध में ट्रांसपोर्टर के मालिक को जानकारी दी गई तो वह संतोष प्राप्त जवाब नहीं दे रहे हैं इससे यह संदेश उत्पन्न हो रहा है कि उक्त ट्रक की में उक्त दोनों भाई का हाथ भी है
शिकायत में संबंध के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर गेहूं के ट्रक का पता लगाने की मांग की गई
व्यापारी संघ
उक्त मामले में शुक्रवार को अनाज तिलन व्यापारी संघ द्वारा भी थाना प्रभारी नागेश यादव को एक ज्ञापन सोपा गया जिसमें उक्त गेहूं के ट्रक को शीघ्र अति शीघ्र ट्रेस करने की मांग की गई ज्ञापन में बताया गया कि उक्त मामले के बाद व्यापारी भयभीत हैं एवं इस प्रकार की घटना के बाद व्यापारी व्यापार करने से डरे हुए हैं
