लोकेशन: दुर्ग
दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय के मार्गदर्शन में, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल टिकरिहा, संभाग प्रभारी श्री जगन्नाथ पाणिग्रही एवं जिला प्रभारी श्री नंदन जैन की सहमति तथा भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कौशिक के अनुमोदन से भाजपा युवा मोर्चा दुर्ग के जिला कार्यसमिति एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई है।
इस घोषणा में ग्राम पंचायत झीट के सरपंच एवं परिक्षेत्रीय साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के संयोजक श्री रूपेंद्र साहू (राजू) को भाजपा युवा मोर्चा जिला दुर्ग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
रूपेंद्र साहू की इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर साहू समाज में हर्ष का वातावरण है। साहू समाज के पदाधिकारियों, युवाओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। समाजजनों ने कहा कि यह उपलब्धि उनके निरंतर सामाजिक, संगठनात्मक एवं जनसेवा कार्यों का परिणाम है।
साहू समाज के प्रतिनिधियों ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री साहू अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से करते हुए संगठन को सशक्त बनाएंगे तथा अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर साहू समाज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व—प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल टिकरिहा, संभाग प्रभारी श्री जगन्नाथ पाणिग्रही, जिला प्रभारी श्री नंदन जैन एवं जिला अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कौशिक—का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने एक कर्मठ एवं जमीनी स्तर पर सक्रिय युवा कार्यकर्ता को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
समाजजनों ने श्री रूपेंद्र साहू के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अपेक्षा जताई कि वे क्षेत्र के विकास एवं समाजहित में निरंतर सक्रिय रहेंगे।
