गोविंद सेन - चुपना प्रतापगढ़ राजस्थान
आज 21 मार्च 2026 को सुबह 9.00 हजारों मुस्लिम भाइयों ने अरनोद स्थित ईदगाह पर बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ ईद उल फितर की नमाज अदा की . अरनोद मस्जिद के पेश शहरे इमाम ने ईद की नमाज पढ़ाई आज सुबह से ही मुस्लिम भाइयों ने ईद उल फितर की नमाज अदा करने के लिए तैयारी शुरू कर दी थी छोटे ,बड़े ,बुजुर्ग सभी ने सुबह से ईद की नमाज की तैयारी शुरू कर दी थी सभी मुस्लिम भाईयों ने अरनोद और आसपास गांव के मुस्लिम भाई ईदगाह पहुंच कर ईद की नमाज पढी इसके पश्चात खुतबा दिया खुत्बे ने सामूहिक रूप से दुआ मांगी
सामूहिक दुआ में हाफिज शहरे इमाम साहब ने न केवल अरनोद देवलदी नौगांवा के मुस्लिम भाइयों के लिए बल्कि समूचे आलम के लिए दुआ मांगी और साथ ही पुरे आलम ए इंसानियत के लिए दुआ मांगी अपने वतन की हिफाजत के लिए भी दुआ मांगी हमको शहर तथा समूचे देश में अमन-व अमान सुख चैन और शांति बनाए रखने और आपस में भाईचारे हेतू दुआ मांगी दुआ के पश्चात सभी मुस्लिम भाई अपने-अपने गांव और अरनोद नौगांव देवलदी कब्रिस्तान पहुंच कर अपने रिश्तेदारों की कबरों पर जाकर दुआ मांगी सभी मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी
ईद की नमाज पढ़ने के लिए मौजूद रहे मुस्लिम भाइयों के साथ अरनोद में स्थित ईदगाह पर भाजपा अल्पसंख्यक राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीश खान पठान ने पूरे प्रदेश और देश की जनता के लिए शांति और अमन बनाए रखना की दुआ मांगी ईदगाह पर नमाज के पश्चात सभी हिंदू भाई मुस्लिम भाई एक दूसरे से मिलने फूल और गुलदस्ता मिठाई लेकर एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी
