संवादाता विकास सिंह
गुण्डेपुरी थाना फरसेगढ़
जिला – बीजापुर
थाना फरसेगढ़ क्षेत्रान्तर्गत गुण्डेपुरी में सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम का सफल आयोजन।
थाना फरसेगढ़ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गुण्डेपुरी में दिनांक 22/03/2026 को सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला बल एवं छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (छसबल) के जवानों की उपस्थिति में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में ग्राम गुण्डेपुरी, गुरतुल, ओडरी एवं आदवाड़ा के लगभग 300 ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर श्री अमन कुमार लखीसरानी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस फरसेगढ़ द्वारा ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं, बच्चों की शिक्षा, रोजगार एवं स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर जागरूक किया गया। साथ ही नक्सल संगठन में अभी भी सक्रिय माओवादियो को जंगलों में भटकने के बजाय अपने परिवारों के पास लौटने एवं शांतिपूर्ण जीवन अपनाकर अपने भविष्य का निर्माण करने के संबंध में अपील किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पुनर्वासित माओवादियों द्वारा भी अपने पूर्व साथियों से हिंसा का मार्ग छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होने की भावुक अपील की गई। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि जंगल का जीवन एवं हिंसा का मार्ग केवल कष्ट देता है और इससे न तो व्यक्तिगत विकास होता है और न ही परिवार का भला होता है।
कार्यक्रम के अंतर्गत जरूरतमंद ग्रामीणों को आवश्यक सामग्री का वितरण भी किया गया। सिविक एक्शन कार्यक्रम में शामिल ग्रामीणों में सकारात्मक उत्साह देखा गया तथा कई ग्रामीणों ने बच्चों की शिक्षा एवं क्षेत्र के विकास कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने की शपथ ली।
