Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) की अध्यक्षता में बीओसीडब्ल्यू टास्क फोर्स, बाल श्रम टास्क फोर्स, बंधक श्रम सतर्कता समिति की बैठके आयोजित - NN81



भीलवाड़ा = अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) की अध्यक्षता में सोमवार को बीओसीडब्ल्यू टास्क फोर्स, बाल श्रम टास्क फोर्स, बंधक श्रम सतर्कता समिति की बैठकों का आयोजन किया गया ।


उप श्रम आयुक्त द्वारा दिनांक 22.03.2026 को मै. बोहरी मां ईट उद्योग ग्राम खेड़ा थाना बडलियास कोटडी जिला भीलवाड़ा एवं 23.03.26 को मीनाक्षी ईट उद्योग मोड का निंबाहेड़ा आसींद भीलवाड़ा से संयुक्त दल के द्वारा पारिवारिक कारण के कारण अवमुक्त करवाए गए श्रमिकों के बारे में अवगत करवाया गया। सतर्कता समिति के सदस्यों के द्वारा बंधक श्रम संबंधी कार्यवाही में साथ ले जाने तथा सतर्कता समिति में गैर सदस्यों का बैठक में उपस्थित नहीं होने देने का सुझाव दिया, जिस पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) के द्वारा नियमानुसार कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।


बीओसीडब्ल्यू टास्क फोर्स की बैठक


बैठक में उप श्रम आयुक्त के द्वारा उपकर लक्ष्य का 83 प्रतिशत प्राप्त किए जाने तथा मार्च माह में 100 नोटिस जारी करने व 18 उपकर निर्धारण आदेश जारी करने के बारे में अवगत करवाया। पंजीयन/योजना से संबंधित लंबित आवेदनों का यथाशीघ्र निस्तारण किए जाने के बारे में बताया जिस पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) के द्वारा उपकर लक्ष्य की प्राप्ति करने तथा लंबित आवेदनों को शीघ्र निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया ।


बीओसीडब्ल्यू टास्क फोर्स बैठक में यूआईटी से कनिष्ठ लेखाकार, नगर पालिका से कार्यकारी अधिकारीए बाल श्रम टास्क फोर्स में चिकित्सा विभाग से डिप्टी सीएमएचओए मानव तस्करी विरोधी से एएसआईए चाईल्ड लाईन के प्रतिनिधि, बीएमएस के प्रतिनिधि, बंधक श्रम सतर्कता समिति में गैर मनोनीत सदस्य इत्यादि उपस्थित हुए।  


बाल श्रम टास्क फोर्स की बैठक


बैठक में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देशानुसार पैन इंडिया कैंपेन अभियान के बारे में चर्चा कर बताया कि 32 संस्थाओं का सर्वे कर वचन पत्र भरवाए गए हैं तथा एक बाल श्रमिक को रेस्क्यू भी किया गया है। श्रीमान अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) के द्वारा अभियान के दौरान बाल श्रम के विरुद्ध पुलिस बाल कल्याण समिति चाइल्डलाईन श्रम विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes