Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

श्री महेश शिक्षा सदन का माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में रहा सर्वश्रेष्ठ परिणाम - NN81



भीलवाड़ा = राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परिणाम मे श्री महेश सेवा समिति द्वारा संचालित महेश शिक्षा सदन विद्यालय का परीक्षा परिणाम गुणात्मक एवं संख्यात्मक रुप से श्रेष्ठ रहा है जिसमे 73 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी व 57 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी से उतीर्ण हुए। जिसमे 90 प्रतिशत से ऊपर 3 छात्र/छात्राएं और 80 प्रतिशत से ऊपर 10 छात्र/छात्राएं आये विद्यालय के उत्कृष्ट विद्यार्थी शिवानी शर्मा 91.33 प्रतिशत, धनराज माली 90.50 प्रतिशत व मनीष जाट 90.17 प्रतिशत आए। श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम देने वाले छात्र और छात्राओ को श्री महेश सेवा समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश नराणीवाल, सचिव राजेंद्र कुमार कचौलिया, उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल जाखेटिया व संचालक सुरेश चन्द्र काबरा ने माला पहनाकर सम्मानित कर परिवार वालो को बधाई के साथ मुँह मीठा करवाया साथ ही सभी विद्यार्थियों की उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes