लोकेशन नारायणपुर छत्तीसगढ़
संवाददाता खुमेश यादव
नारायणपुर - नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर तहसिल कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना को लेकर तहसील स्तरीय एक कार्यक्रम आयोजित की गई इस कार्यक्रम में छोटेडोंगर तहसील अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के उन पात्र हितग्राहियों को जानकारी उपलब्ध कराना था कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पात्र हितग्राहियों को प्रतिवर्ष उनके खाते में सीधे तौर पर दस हज़ार रु हस्तांतरित किए जाएंगे इससे राज्य के लगभग 562112 पात्र हितग्राही लाभान्वित होंगे, इस योजना का शुभारंभ आज बलोदाबाजार से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा सीधे तौर पर डीबीटी के माध्यम से हितग्राहियों के खाते पर ₹10000 हस्तांतरित किया गया। इस योजना को लेकर नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर में मजदूरों के चेहरे पर खुशी देखी गई, मजदूरों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है, वही भाजपा जिला अध्यक्ष संध्या पवार ने कहा की भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में जो वादा किया था उसे पुरा करते हुए राज्य के उन मजदूरों को लाभ दे रही है जो आर्थिक रूप से कमजोर है, सरकार की मंशा है कि कमजोर तपके के लोगों लोगों की आर्थिक स्थिति को बेहतर कर उनके जीवन स्तर को सुधारा जाए। कार्यक्रम में सोनसिंह कोर्राम जनपद सदस्य छोटेडोंगर, राकेश उसेण्डी जिला सदस्य छोटेडोंगर,मीना मांझी सरपंच गौदण्डन, लेखेश्वर गावडे सरपंच बड़गांव, सुमेश नेताम सरपंच धौडाई ,तहसीलदार छोटेडोंगर वेदप्रकाश साहू,लिखराम बेलसरिया,दिपक बेलसरिया बड़ी संख्या में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि गण एवं गणमान्य नागरिकों के साथ बड़ी संख्या में मजदूर मौजूद रहे।
