Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

नवकार कलश रथ यात्रा - NN81



राजस्थान राजसमंद जिले के आमेट उपखंड पर सकल जैन समाज द्वारा विश्व नवकार महामंत्र दिवस के पावन अवसर पर नगर में भव्य नवकार कलश रथ यात्रा तेरापंथ सभा भवन से सिनेमा वाली गल्ली, लक्ष्मी बाजार, जवाहर नगर होते हुए पुन:भवन के बाहर संपन्न हुई। नवकार कलश रथ यात्रा के माध्यम से 9 अप्रैल को होने वाले विश्व नवकार महामंत्र दिवस 0.2 जप तप स्वाध्याय आदि का आह्वान किया गया। श्रद्धालुओं ने उत्साह और आस्था के साथ कलश का नगर भ्रमण किया। श्रावको ने जय-जयकार के गगनभेदी उद्घोषों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।इस पावन अवसर पर सभी ने श्रृंखला बनाकर नवकार महामंत्र का जाप कर विश्व शांति, सुख-समृद्धि एवं सद्भावना की कामना की। कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे पूरे नगर में धार्मिक उल्लास और उत्साह का वातावरण बना रहा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes