Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

ग्रामीण थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मादक पदार्थ के अवैध परिवहन के विरुद्ध की कार्रवाई, 262 किलो डोडा पोस्त के साथ कार जब्त। NN81



राजस्थान नाथद्वारा, राजसमंद।  

राजसमंद जिले के नाथद्वारा ग्रामीण थाना पुलिस ने शनिवार को कार्यवाही करते हुए 262 किलो से अधिक अवैध डोडा पोस्त व कार को जब्त किया। 

उप अधीक्षक शिप्रा राजावत ने बताया कि महानिरीक्षक रेंज के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत  नाथद्वारा थानाधिकारी कमलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में की गई कार्यवाही में करजिया घाटी के पास से नाकाबंदी के दौरान एक क्रेटा गाड़ी से 262 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है, 

पुलिस नाकाबंदी को देख कर कार सवार कार ने भागने की कोशिश की जिनको पीछा करते हुए घेराबंदी कर रुकवाया व तलाशी ली जिसमें 262.400 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ, कार से 7 अलग अलग नंबर प्लेट भी बरामद की गई है । 

अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, एक अन्य कार द्वारा इस गाड़ी को स्कॉट किया जा रहा था हालांकि मौके का फायदा उठाते हुए वो फरार हो गए है लेकिन जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा ।  


नाथद्वारा पुलिस ने चित्तौड़गढ़ निवासी दोनों अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ कर दिया है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes