Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

मेंटेनेंस के नाम पर बिजली गुल: दो घंटे अंधेरे में रहेगा पूरा इलाका! - NN81




न्यूज़ नेशन 81 तहसील संवाददाता अखिलेश कुमार गुप्ता


सोनभद्र। विद्युत विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र छपका, राबर्ट्सगंज में 29 मार्च 2026 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक सिविल कार्य एवं अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। इस दौरान उपकेंद्र से निकलने वाली सभी 33 केवी लाइनों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी।


इसके चलते राबर्ट्सगंज शहर सहित जिलाधिकारी कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय तथा 33/11 केवी उपकेंद्र पन्नूगंज, रामपुर, कुसुम्हा, डुबेर, शाहगंज, ऊंचडीह, केवली एवं सलखन समेत कई क्षेत्रों में बिजली कटौती का सीधा असर पड़ेगा।


विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय से पहले पेयजल व अन्य जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।


 “राष्ट्रहित में बिजली बचाएं” का संदेश देते हुए विभाग ने इस अस्थायी कटौती को आवश्यक बताया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes