सऺवाददाता मुमताज अली सैय्यद जिला गोदिया
श्री राम जन्मोत्सव समिति द्वारा २५ मार्च को रामनगर राम मंदिर से भव्य बाईक रेली प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी निकाली गई। जो हर वर्ष की अपेक्षा और अधिक भव्य और भगवामय थी। इस वर्ष पेट्रोल के तनाव के उपरांत भी एक विशेष जोश देखने को मिला। हिंदू युवाओं ने जय श्री राम के नारे के साथ बाइक रैली को भागवमय बना दिया। शहर को भगवा से सजाया और नगर भर में जय सियाराम के भजनों और उद्घोष के साथ बाइक रैली लगभग 28 से 30 किलोमीटर की यात्रा तय किया। लगभग 1200 के आसपास बाइक थी,सुंदर सजी हुई ओपन जिप्सी,भव्य प्रभु श्री राम का रथ झांकी एवं ढाई हजार से अधिक राम भक्त बाइक रैली की शोभा बढ़ा रहे थे।
बाइक रैली का उद्देश्य प्रभु श्री राम की भव्य शोभा यात्रा के एक दिन पहले जनमानस को यह संबोधन देना है कि दूसरे दिन राम जी की जन्मोत्सव के लिए हम सभी को अपने द्वारा को भगवा रंग के झंडे से सजाए , दीप जलाए, द्वार पर रगोली डाले और राम जी का जन्म उत्सव करने के उपरांत शहर में भ्रमण होने वाली शोभायात्रा में सम्मिलित होकर अपने प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाएं।
इस कार्यक्रम को सफल करने के लिए श्री राम जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष श्री हेमंत जी पोद्दार एवं समिती के सभी पदाधिकारी, सर्व हिंदू समाज युवा समिति गोंदिया और प्रमुखता से कई वर्षों से बाइक रैली को भव्य रूप देने का एक लक्ष्य लेकर चलने वाले हिंदुत्व धारी श्रीमान नितिन जी जिंदल इनके प्रयास से सफल रहा।
