Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

केसली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक मुख्यालय में एनएचएम स्वास्थ्य कर्मचारी रहते हैं नदारद - NN81



केसली जिला सागर मध्य प्रदेश 


खबर सागर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केसली से  केसली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र   में मध्य प्रदेश सरकार का सार्थक ऐप निरर्थक साबित हो रहा है, क्योंकि जानकारी के मुताबिक NHM स्वास्थ्य कर्मचारी सागर से प्रतिदिन केसली अप डाउन करते हैं, आखिर कितना समय देते होंगे, अपने कार्य में, सागर से अप डाउन करने वाले कर्मचारियों को नियमित निर्धारित समय से निर्धारित समय तक ड्यूटी पर रहना चाहिए, जो नहीं रहते हैं, दिन में मात्र 2 घंटे ड्यूटी करना भी मुश्किल होता है, ऐसे कर्मचारियों पर सार्थक अटेंडेंस प्रभावित क्यों नहीं की जाती, आखिर महीने की पेमेंट तो पूरी लेते हैं, ऐसे कर्मचारियों पर कार्यवाही क्यों नहीं, क्या जिला मुख्यालय में बैठे एनएचएम विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी इस भ्रष्ट व्यवस्था में सहयोगी है, सागर जिले के सभी ब्लॉकों में इसी तरह की NHM स्वास्थ्य कर्मचारियों की लापरवाही देखी जा रही है,ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर मधुर जैन केसली से इस संबंध में बात की गई तो उनका कहना था बिल्कुल सही है, एनएचएम के कर्मचारियों द्वारा लापरवाही की जा रही है, सार्थक ऐप अटेंडेंस प्रभावित करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को प्रतिवेदन देंगे एवं लापरवाह कर्मचारियों पर कार्यवाही होगी, वहीं पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात डाक्टर अपनी समय सीमा पर ड्यूटी से नदारत रहते, सहजपुर स्वास्थ्य केंद्र एवं टडा स्वास्थ्य केंद्र का देखा जा रहा है कि 8 घंटे की ड्यूटी मुश्किल से एक या दो घंटे की जाती है, और ड्यूटी में तैनात संबंधित डॉक्टर अपनी क्लीनिक चलाने के लिए केसली मुख्यालय में देखे जाते हैं, आखिर ऐसे डॉक्टरों पर कार्यवाही क्यों नहीं, किसके संरक्षण में यह सब हो रहा है। न्यूज़ नेशन 81 के लिए राजू सिंह राजपूत की खास खबर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes