मध्य प्रदेश सिवनी से न्यूज़ नेशन 81 से ब्यूरो चीफ योगेश गढ़वाल की रिपोर्ट
सिवनी जिले के केवलारी क्षेत्र के आगे बोथिया के पास नहर किनारे चेतन उर्फ विनय (उम्र 28 वर्ष), पिता ताकत लाल, निवासी ग्राम व पोस्ट मोते गांव मौरिया थाना लामता जिला बालाघाट, पूरी रात गंभीर हालत में पड़ा मिला। सुबह किसी ग्रामीण की सूचना पर 112 के माध्यम से उसे केवलारी अस्पताल लाया गया, जहां से युवक की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल सिवनी रेफर किया गया। वहां भी स्थिति अत्यंत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद युवक को नागपुर के एम्स अस्पताल भेजा गया, जहां युवक को वेंटिलेटर पर रखा गया है। डॉक्टरों के अनुसार भारी चोट के चलते सिर, पसली और पीठ की हड्डियों में फ्रैक्चर है, साथ ही ब्रेन और फेफड़ों के आसपास खून जमा है और पानी भी भरा हुआ है, दिल में भी गंभीर चोट बताई जा रही है। पसली में छेद कर पाइप के जरिए खून और पानी निकाला जा रहा है, जबकि युवक अभी तक बेहोश है और जिंदगी-मौत के बीच जूझ रहा है। परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि युवक शराब नहीं पीता था और जिस तरह से वो युवक नहर किनारे मिला, उससे मामला साधारण दुर्घटना का नहीं लग रहा, ऐसे में लोग पूरे मामले की सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि जांच अभी जारी है।
घटना स्थल के आसपास कोई स्पष्ट संकेत क्यों नहीं मिले
युवक पूरी रात वहां कैसे पड़ा रहा, किसी को पता क्यों नहीं चला
घटना की सूचना सुबह ही क्यों मिली, रात में क्या हुआ
क्या आसपास के लोगों से सही तरीके से जानकारी ली गई
घटना स्थल के आसपास की गतिविधियों की पड़ताल कैसे की जा रही है
मोबाइल कॉल और लोकेशन की स्थिति क्या बताती है
क्या किसी पुराने विवाद या रंजिश का पहलू भी सामने आ सकता है
घटना को लेकर अलग-अलग बातें क्यों सामने आ रही हैं
क्या मेडिकल रिपोर्ट आगे और नई जानकारी दे सकती है
आखिर सच्चाई क्या है, जो अभी सामने आना बाकी है
