लोकेशन चांवरपाठा,,,,,,जिला नरसिंहपुर मध्य प्रदेश
नरसिंहपुर, 25 मार्च 2026. विधायक तेंदूखेड़ा श्री विश्वनाथ सिंह पटेल के मुख्य आतिथ्य और अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में संकल्प से समाधान अभियान के तहत जनपद पंचायत चांवरपाठा में ब्लॉक स्तरीय शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर जनपद पंचायत चांवरपाठा एवं नगर परिषद तेंदूखेड़ा के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। शिविर के दौरान अतिथियों ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए।
इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री भैयाराम पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता राजेन्द्र ठाकुर, नगर परिषद अध्यक्ष श्री विष्णु शर्मा, जिला पंचायत सदस्य श्री धनंजय पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री शोभा ठाकुर, श्री रामकुमार ठाकुर, श्री प्रताप कौरव, श्री बृजेन्द्र पटेल, अन्य जनप्रतिनिधि, एसडीएम तेंदूखेड़ा पूजा सोनी सहित अन्य अधिकारी- कर्मचारी, हितग्राही और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटैल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभांवित हितग्राहियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि सरकार सुशासन और स्वराज के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। विकसित मध्यप्रदेश के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए केन्द्र एवं राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेश में 12 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक संकल्प से समाधान अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविर में उपस्थित सभी अधिकारियों से कहा कि वे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक दिलाना सुनिश्चित करें। यह भी सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र हितग्राही शासन की योजनाओं से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर पात्र हितग्राहियों तक पहुंचें, उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनकी समस्या का निराकरण करें और उन्हें लाभांवित करें। योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, संवेदनशीलता और तत्परता बनाए रखें। सरकार का संकल्प है कि अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचे।
कार्यक्रम में अतिथियों ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितलाभों का वितरण किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के अंतर्गत 25 स्वीकृति प्रमाण पत्र, आयुष्मान योजनांतर्गत 10 आयुष्मान कार्ड, विद्या स्वसहायता समूह को 6 लाख रुपये का चैक, लाड़ली लक्ष्मी योजना के 5 स्वीकृति प्रमाण पत्र और पेंशन, पीएम स्वधिनि के 18 स्वीकृत प्रमाण पत्रों का वितरण किया।
न्यूज़ नेशन 81 जिला नरसिंहपुर से राजा जाटव की खबर
