Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

मुख्यमंत्री से विधायक डॉ. राजेश सोनकर की सौजन्य भेंट, होली की शुभकामनाओं के साथ क्षेत्रीय विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा :-NN81



सोनकच्छ क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ राजेश सोनकर ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से सौजन्य भेंट कर उन्हें होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई। भेंट के दौरान विधायक डॉ. सोनकर ने सोनकच्छ क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, विकास कार्यों को गति देने तथा जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधायक द्वारा उठाए गए सभी विषयों को गंभीरता से सुनते हुए उन पर सकारात्मक पहल करने तथा आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश के सभी क्षेत्रों के संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है और जनप्रतिनिधियों के सुझावों को प्राथमिकता के साथ अमल में लाया जाएगा। विधायक डॉ. सोनकर ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन और सहयोग से सोनकच्छ क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और आमजन को इसका लाभ प्राप्त होगा।

सुनील सिंह चौहान


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes