लोकेशन/ नलखेड़ा
जिला आगर मालवा मध्य प्रदेश
संवादाता संजय डगवाल
जिले के कहीं पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डीजल खत्म होने की अफवाह से जिले के कहीं पेट्रोल पंप पर लोगों की भीड़ लगने लग गई है
कहीं जगह पेट्रोल डीजल लेने की बात पर लोगों की कहा सुनी भी हो रही है
अचानक पेट्रोल पंप पर भीड़ लगने से पेट्रोल डीजल खत्म हो जाता है जिसकी वजह से कुछ समय के लिए पेट्रोल पंप बंद हो जाता है
हालांकि थोड़ी देर पुनः पेट्रोल डीजल का टैंक आ जाने से समस्या को हल करने की कोशिश की जा रही है
वही प्रशासन ने भी नागरिकों से अपील कर समझाइस दी जा रही है कि पेट्रोल डीजल खत्म होने की अफवाह से भयभीत ना हों
जिला कलेक्टर प्रीति यादव ने भी वीडियो जारी करते हुए बताया कि आवश्यकता अनुसार जिले में ईंधन की पर्याप्त मात्रा है
तथा जिले में पेट्रोल डीजल गैस ईंधन की मांग अनुसार नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही हैं
जिला कलेक्टर प्रीति यादव ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया के जरिए फैल रही है पेट्रोल डीजल खत्म होने की अफवावो पर ध्यान ना दे
तथा संयम से उपयोग में आने लायक ईंधन का ही उपयोग करें पहले से ईंधन का स्टाक ना करें
