Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

उदयनगर तहसील अंतर्गत ग्राम पोलाखाल के सेमल मोहल्ले में पिछले 4 माह से ग्रामीणों को नहीं मिल रहा हे पेयजल। NN81



न्यूज नेशन 81 संवाददाता 

मोतिलाल गोयल 

 तहसील उदयनगर जिला देवास मध्यप्रदेश 


उदयनगर तहसील अंतर्गत ग्राम पोलाखाल के सेमल मोहल्ले में पिछले 4 माह से ग्रामीणों को नहीं मिल रहा हे पेयजल।


ग्रामणी दूर दराज से पानी लाने को मजबूर। जिससे काम के दिनों में बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।


मोहल्लेवासी महिलाएं दुर्गाबाई नानूबाई गीताबाई छायाबाई चंदाबाई लक्ष्मीबाई सोनी बाई आदि महिलाओं ने बताया जबसे नल जल कनेक्शन किए गए हैं तबसे मात्र एक बार नालों में पानी छोड़ा गया जिसके बाद आज तक पानी नहीं छोड़ा गया है।


ग्रामीणों ने बताया कि हमने नल जल संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव को कही बार अवगत करवा दिया हे परन्तु कोई सुनवाई नहीं हुई है।


बागली पी एच ई विभाग एसडीओ हेमंत सेठी ने बताया कि कार्य प्रगति पर है। संभवतः मोटर खराब होने के कारण यह समस्या हो सकती हे जिसकी जांच करवाई जाएगी।



इधर पंचायत सचिव धर्मेंद्र आचार्य ने बताया कि चढ़ाव होने के कारण पानी मोहल्ले तक पानी नहीं जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes