Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कोण्डागांव जिला के ग्राम पंचायत धनोरा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन, जी में उत्साह - NN81



कोंडागांव जिले के ग्राम धनोरा  में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत स्थानीय कार्यकर्ता एवं को विभिन्न योजनाओं, सामाजिक विकास और आत्मनिर्भरता से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता की सहभागिता देखने को मिल रही है। प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों, उनके अंत्योदय सिद्धांत एवं समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के उद्देश्य की जानकारी दी जा रही है।

इस दौरान उपस्थित लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा गांव के समग्र विकास में भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं ने इस महाअभियान को ज्ञानवर्धक बताते हुए ऐसे आयोजनों को आगे भी जारी रखने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes