Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

विद्यालय में नव आरंभ कार्यक्रम व वर्षिकोत्सव का भव्यआयोजन - NN81



प्राथमिक विद्यालय बिचपुरी खेड़ा के  कोलोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र में  'नवआरंभ उत्सव' का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत करना और 3-6 वर्ष के बच्चों का बालवाटिका में नामांकन बढ़ाना है। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम अभिभावकों को बालवाटिका गतिविधियों से परिचित कराएगा और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत 2030 तक सभी को प्रारंभिक शिक्षा का लाभ पहुंचाने के लक्ष्य की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है इस अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री राजेश कुमार जी, खंड शिक्षा अधिकारी श्री गिरीश कुमार जी और एसआरजी संजीव चतुर्वेदी जी एवं मीनाक्षी पांडे जी मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत बाल वाटिका के नव प्रवेशी बच्चों के स्वागत और नवारंभ कार्यक्रम के साथ हुआ बाल वाटिका के बच्चों को स्टेशनरी का वितरण किया गया।  बच्चों  द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों ने गीत, नृत्य और नाटक के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने भी बच्चों को संबोधित किया और उनकी प्रतिभा की सराहना की। विद्यालय के प्रधान अध्यापिका श्वेता चंदेल ने सभी आए हुए अभिभावको और अतिथि गणों का आभार व्यक्त किया

कार्यक्रम के अंत में मेधावी बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए। तथा अभिभावकों का सम्मान किया गया इस अवसर पर आश्रम पद्धति विद्यालय में चयनित छात्र अभिषेक की मां को बेसिक शिक्षा अधिकारी के द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों और अभिभावकों ने भी भाग लिया। अंत में जलपान के साथ कार्यक्रम का हर्ष पूर्वक समापन किया गया 



 रिपोर्ट महावीर सिंह

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes