Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

15.282 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार - NN81



हेमंत यादव बारां 

अभिषेक अंदासु पुलिस अधीक्षक जिला बारां ने बताया कि राजेश चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बारां के निर्देशन में हरिराम सोनी आरपीएस वृताधिकारी वृत बाराँ के सुपरवीजन व भजनलाल आरपीएस प्रो० थानाधिकारी थाना कोतवाली व कोतवाली जाप्ता ने आज दिनांक 25.03.2026 को रात्री में दौराने गश्त व चैकिंग पब्लिक पार्क के पिछे रेल्वे ट्रैक की तरफ से एक व्यक्ति हाथ में ट्रोली बैग व एक पीटू बैग लटकाकर लेकर आता हुआ नजर आया जिसकी स्थिति संदेहास्पद होने से हमराही जाप्ता की मदद से डिटेन कर नाम पता पुछा तो अपना नाम मलखान पुत्र श्री रामकरण जाति माली उम्र 40 साल निवासी माथनी हाल रिद्धि सिद्धी कोलोनी बारां का होना बताया। जिसके कब्जे के ट्रोली बैग व पीटू बैग में भुरे रंग की प्लास्टिक पैकिंग टैप से पैकिंग किये हुए अवैध मादक पदार्थ गांजे के कुल 09 बंडल भरे हुए मिले। मलखान के कब्जे में मिले अवैध मादक पदार्थ गांजा का बजन किया गया तो कुल वजन 15.282 किलोग्राम हुआ। मुलजिम के विरुद्ध धारा 8/20,8/29 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान हीरालाल पुनियां पु.नि. थानाधिकारी थाना सदर बारां के सिपुर्द किया गया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes