लोकेशन इंदौर म प्र
अत्यंत हर्ष एवं गर्व के साथ सूचित किया जाता है कि मध्यप्रदेश शासन के निर्देशन एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में, जिलाधीश महोदय के नेतृत्व में इंदौर में आयोजित विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच अभियान आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अभियान के अंतर्गत शहर के 9 प्रमुख अस्पतालों में स्वास्थ्य शिविर लगाए गए, जिनमें प्रमुख रूप से
Choithram Hospital एवं Bombay Hospital जैसे प्रतिष्ठित अस्पताल शामिल रहे।
🚍कुल 16 बसों के माध्यम से विभिन्न स्थानों से मरीजों को लाकर, प्रत्येक अस्पताल में 2-2 बसों द्वारा मरीजों को पहुंचाया गया, जिससे अधिक से अधिक लोगों को इस सेवा का लाभ मिल सका।🩺इस शिविर में सैकड़ों मरीजों की जांच कर उन्हें निम्न सुविधाएं प्रदान की गईं:
ब्लड प्रेशर (BP) जांच
डायबिटीज (शुगर) जांच
हाई कोलेस्ट्रॉल जांच
आवश्यकता अनुसार एंजियोग्राफी
विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा परामर्श
आवश्यक दवाइयों का वितरण
दिनांक 25 मार्च — सेवा, समर्पण और उत्कृष्ट व्यवस्थाओं का अनुपम उदाहरण**
आज प्रातः 9 बजे से ही शिविर स्थल पर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ एवं सुचारू बनाने हेतु श्री राजकुमार छाबड़ा, टी. चोइथराम हॉस्पिटल के डिप्टी डायरेक्टर श्री अनिल लिखवानी जी से भेंट कर उनके साथ शिविर स्थल पर पहुंचे। वहाँ पहुँचकर उनके कुशल नेतृत्व में सम्पूर्ण व्यवस्थाओं का सूक्ष्म अवलोकन किया गया। मरीजों के आगमन से लेकर उनके लिए पेयजल की व्यवस्था, सुव्यवस्थित बैठने की सुविधा, सरल एवं सहज रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, तत्पश्चात बीपी एवं शुगर जांच और चिकित्सकों द्वारा आवश्यकतानुसार दवाइयाँ उपलब्ध कराने तक—हर पहलू अत्यंत व्यवस्थित एवं प्रशंसनीय रहा।
विशेष रूप से श्री विनय दुबे जी के कुशल प्रबंधन में समस्त मेडिकल एवं अन्य स्टाफ द्वारा प्रदर्शित शालीन, विनम्र एवं सहयोगात्मक व्यवहार ने सभी के मन को स्पर्श किया, सभी आए मरीजों ने जिसकी मुक्त कंठ से सराहना की गई।
·
यशस्वी मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार एवं जिलाधीश महोदय के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में टी. चोइथराम हॉस्पिटल के परोपकारी भाव ने प्रत्येक मरीज को आत्मीयता एवं सम्मान का अनुभव कराया। शासन द्वारा प्रदान की गई उत्कृष्ट सुविधाओं एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं से लाभान्वित होकर सभी मरीज अत्यंत प्रसन्न दिखाई दिए एवं उन्होंने मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया।
·इस सफल आयोजन में टीम वर्क की अद्भुत मिसाल देखने को मिली। वरिष्ठ अधिकारियों की सतत निगरानी एवं मार्गदर्शन मे श्रीमान एडीएम महोदय, श्री देवेंद्र रघुवंशी जी, एसडीएम श्री सत्येंद्र सिंह जी एवं स्वास्थ्य विभाग के डॉ. शैलेंद्र जैन जी के निर्देशन में शिविर अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
· 🤝इस पुनीत कार्य में मानव सेवा से ओत-प्रोत वॉलंटियर एवं कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के साथ मिलकर सराहनीय सहयोग प्रदान किया, जो वास्तव में समाज सेवा की उत्कृष्ट मिसाल है। जिलाधीश महोदय की बैठक में उपस्थित सभी वॉलंटियर्स ने भी सेवा के संकल्प के साथ इस अभियान को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। शिविर में उपस्थित जय्यु जोशी, फिरोज खान, करीम खान, सुरेश मोरे, भाई शंकर चेलानी, हितेश छाबड़ा एवं राजकुमार छाबड़ा की सक्रिय उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
·
· अंत में श्री राजकुमार छाबड़ा द्वारा सभी सम्माननीय अधिकारियों, श्रीमान एडीएम महोदय, श्री देवेंद्र रघुवंशी जी, एसडीएम श्री सत्येंद्र सिंह जी एवं स्वास्थ्य विभाग के डॉ. शैलेंद्र जैन जी
टी. चोइथराम हॉस्पिटल के डिप्टी डायरेक्टर श्री अनिल लिखवानी जी, श्री विनय दुबे जी, समस्त मेडिकल, नर्सिंग एवं अन्य कर्मचारियों का हृदय से अभिनंदन कर आभार व्यक्त किया गया।
· शिविर के मुख्य आकर्षण बिंदु
·
· * मुख्यमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर जिलाधीश महोदय की करुणा एवं परोपकारी भावना से शिविर का सफल आयोजन।
· * मरीजों के लिए निःशुल्क बसों द्वारा लाने एवं सुरक्षित उनके घर तक पहुँचाने की उत्कृष्ट व्यवस्था।
· * शहर के प्रतिष्ठित टी. चोइथराम हॉस्पिटल के पारमार्थिक ट्रस्ट द्वारा प्रशासन के सहयोग से कार्यक्रम को पूर्ण समर्पण के साथ संपन्न करना।
· * शिविर में आए सभी मरीज अत्यंत संतुष्ट एवं प्रसन्न दिखाई दिए।
· * मुख्यमंत्री जी की भावना के अनुरूप एक विशेष सेल्फी पॉइंट बनाकर इस आयोजन को यादगार स्वरूप प्रदान किया गया।
· * यह शिविर पारंपरिक औपचारिकता से परे, पूर्णतः परोपकार, सेवा एवं मानवता की भावना से ओतप्रोत रहा।
· * डिप्टी डायरेक्टर श्री अनिल लिखवानी जी एवं श्री विनय दुबे जी का कुशल नेतृत्व शिविर की सफलता का आधार बना।
· * मरीजों को 5 दिवस की निःशुल्क दवाइयाँ प्रदान की गईं, जिससे उन्होंने हृदय से आशीर्वाद एवं दुआएँ दीं।
· *यह शिविर न केवल एक स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम रहा, बल्कि मानव सेवा, समर्पण और उत्कृष्ट प्रशासनिक समन्वय का जीवंत उदाहरण बनकर सभी के हृदय में अपनी अमिट छाप छोड़ गया।*
