Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

जनदर्शन में कलेक्टर नम्रता जैन ने सुनी आमजनों की समस्या :-NN81



कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश


नारायणपुर 02 मार्च 2026//कलेक्टर नम्रता जैन ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न गांवो से पहुंचे लोगों से मुलाकात किया। उन्होंने मुलाकात कर उनकी मांगो एवं समस्याओं और शिकायत संबंधी आवेदनों का निराकरण कराने भरोसा दिलाया एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये। 

आज जनदर्शन में राजेश गुप्ता द्वारा राजस्व पट्टा के संबंध में, सरपंच ग्राम पंचायत बेलगांव द्वारा जर्जर पुलिया निर्माण, शेषलाल मण्डावी द्वारा आश्रम की सेवा में पुनः बहाली के संबंध में, हेमन्त कुमार पात्र द्वारा निर्माणाधीन अतिरिक्त कक्ष के निर्माण कार्य को पूर्ण करवाने, स्वसहायता समूह विकासखण्ड ओरछा द्वारा ओरछा मार्ट के नाम पर निर्मित दुकानों के संबंध में, समस्त नक्सल पीड़ित परिवार ग्राम मोहन्दी हिकपाड़ द्वारा गृह ग्राम में पुनः वापस बसाने, सरपंच ग्राम पंचायत नेड़नार द्वारा मिट्टी मुरूम सड़क निर्माण कार्य हेतु, समस्त ग्रामवासी ग्राम कोड़कानार द्वारा नेड़नार के ग्राम कोड़कानार में सीसी सड़क मांग, अधीक्षका श्रीमती अनुजा कर्मा द्वारा अधीक्षका पद पर पुनः पदस्थापना के संबंध में, सरपंच ग्रामपंचायत पोचावाड़ा द्वारा नये विद्युत कनेक्शन लाईन हेतु, गुड्डू उसेण्डी द्वारा चेक डेम निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदाय करने, समस्त ग्रामवासी बाकुलवाही द्वारा बाकुलवाही एवं बेलगांव के मध्य सीमांकन कार्य को पेसा नियम एवं रूढ़ि परंपरा के अनुसार ग्राम पंचायत का उचित विभाजन होने तक स्थगित किये जाने, सरपंच ग्राम पंचायत बाकुलवाही द्वारा बाकुलवाही में उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण हेतु डीएमएफ से प्राप्त राशि के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान करने, बाकुलवाही स्थित प्राचीन प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला का नाम अन्यायपूर्ण रूप से बदलकर बेलगांव किये जाने के संबंध में नाम यथावत रखने, जनदर्शन में दिए गए पेयजल संकट संबंधी आवेदन पर कार्यवाही करने और ग्राम पंचात बाकुलवाही में मुख्य मार्ग से नवीन शमशान स्थल तक 1.5 किलोमीटर पक्की सड़क निर्माण हेतु, सेवे कुमेटी सदस्य क्षेत्र क्रमांक 03 कुंदला द्वारा बावड़ी माता देवगुड़ी स्थापना हेतु आर्थिक सहायता प्रदाय करने, अध्यक्ष जनपद पंचायत नारायणपुर पिंकी उसेण्डी द्वारा ग्राम पंचायत खोड़गांव के अंतर्गत आश्रित ग्राम पिहड़ाबेड़ा में मिट्टी मुरूम 02 किलोमीटर रोड प्रदाय करने तथा पिहड़ाबेड़ा में 65 किलोवाट ट्रांसफार्मर लगाने, समस्त ग्रामवासी गट्टाकाल द्वारा नियद नेल्लानार योजना के तहत् सड़क निर्माण कराने, विसनाथ उसेण्डी ग्राम पातुरबेड़ा द्वारा पैत्रिक भूमि पर कब्जा के संबंध में, महेश्वरी कोवाची जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक गारपा द्वारा रोड कार्य को अतिशीघ्र करवाने, समस्त ग्रामवासी कांकेरबेड़ा द्वारा कांकेरबेड़ा को राजस्व ग्राम एवं ग्राम पंचायत से अलग कर नया पंचायत बनाने, सरपंच ग्राम पंचायत करमरी द्वारा मुरूम मिट्टी सड़क निर्माण कार्य के संबंध में, सरपंच ग्राम पंचायत भाटपाल द्वारा छेरीबेड़ा को राजस्व ग्राम घोषित करने, सविता ग्राम छोटेडोंगर द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता या सहायिका के पद हेतु प्राविधिक मुल्यांकन सूची हेतु दावा आपत्ति करने तथा समस्त ग्रामवासी कोडोली द्वारा द्वितीय श्रेणी सड़क निर्माण के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। इस प्रकार जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर कलेक्टर नम्रता जैन ने गंभीरतापूर्वक सभी आवेदनों पर शीघ्र कार्यवाही करने के लिए ग्रामीणों को भरोसा दिलाया।

संवाददाता खुमेश यादव 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes